मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से मिलने की जिद बनी वजह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी, अंबेडकरनगर।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के गांव बिन्नी का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह कई लोगों ने युवक को टावर पर देखा, लेकिन उन्होंने सोचा कि वह टावर पर कोई काम कर रहा है।

हालांकि, जब युवक ने देखा कि कोई मदद के लिए नहीं आ रही है, उसने मोबाइल से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष भीटी अमित कुमार पांडे ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर युवक से बात की।

युवक ने अपनी प्रेमिका का नाम और उसके पिता का नाम बताया। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने पुलिस भेजकर युवती और उसके माता-पिता को मौके पर बुलवाया। प्रेमिका ने युवक से बात कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। थाना अध्यक्ष के समझाने पर युवक सुरक्षित नीचे आया और यह ड्रामा खत्म हुआ।

इस दौरान सड़क पर हजारों लोग इकट्ठा हो गए थे। थाने पहुंचने पर युवक ने बताया कि वह और युवती ट्रेन में मिले थे, और दोनों के बीच प्रेम हुआ। युवक शादी के लिए जिद कर रहा था, लेकिन युवती ने अपने पिता को सब बताया। युवक परेशान होकर यह कदम उठा बैठा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक को धारा 151 के तहत चालान किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *