‌चेक भुगतान बाधित कराकर गाली व धमकी देने वालों पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

गोंडा। जिले के थाना कटरा बाजार के नगर क्षेत्र कटरा बाजार में तीन लाख रुपये का चेक देकर बैक में भुगतान बाधित कराने व जानमाल की धमकी देने के मामले में यहां के वार्ड नंबर 14 निवासी पीड़ित जगन्नाथ मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित जगन्नाथ मौर्य ने तहरीर में कहा है की वह जमीन प्लाटिंग का कार्य करता है। भूपेंद्र तिवारी के कहने पर वार्ड नंबर 15 निवासी सर्वेश रुहेला की भूमि 7 लाख रुपये में तय करवाकर शिवांनंद तिवारी के नाम बैनामा करवा दिया। जिसमे तीन लाख रुपये का चेक देते हुए कहा गया की एक माह के अंदर बैक में चेक लगाकर भुगतान करवा लेना। निर्धारित समय पर चेक लेकर बैंक पहुंचने पर पता चला की उन्होंने चेक स्टॉप करवा दिया है। आरोप है की रुपये मांगने पर दोनों लोग गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में भूपेंद्र तिवारी उर्फ़ गोली व शिवानंद तिवारी निवासी वार्ड नंबर 15 नगर पंचायत कटरा बाजार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *