श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, नारद मोह से राम जन्म तक की झांकी ने किया भाव विभोर

Spread the love

1987 से चली आ रही परंपरा,मुख्य अतिथि धर्मराज वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। धर्मगंज (जुआ) स्थित श्रीरामलीला समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ शनिवार की रात्रि भव्य रूप से किया गया। प्रथम रात्रि के कार्यक्रम का उद्घाटन भट्ठा व्यवसायी धर्मराज वर्मा ने अपने करकमलों से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही मंच पर नारद मोह से लेकर राम जन्म तक की मनमोहक झांकी का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने अभिनय से पात्रों को सजीव कर दिया। नारद की भूमिका जगदंबा प्रसाद वर्मा, भगवान शंकर की भूमिका अमरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र इंद्र की भूमिका विनोद गुप्ता, तथा राजा दशरथ की भूमिका प्रमोद गुप्ता द्वारा बखूबी निभाई गई। मंचन के दौरान जब राम जन्म का दृश्य प्रस्तुत हुआ तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

गौरतलब है कि श्रीरामलीला समिति जुआ धर्मगंज द्वारा आयोजित यह धार्मिक आयोजन सन् 1987 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और अब तक बिना किसी व्यवधान के परंपरा को जीवित रखे हुए है। इस वर्ष का आयोजन 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

समिति के सदस्यों ने बताया कि आने वाले दिनों में सीता स्वयंवर, राम वनगमन, रावण वध और राम राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। क्षेत्रीय जनता ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रथम रात्रि के मंचन का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *