प्राकृतिक खेती में नवाचार की मिसाल बनीं कांति देवी, राजभवन में महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित

Spread the love

अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में मिला बड़ा सम्मान

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब ग्राम रोशनगण, ब्लॉक अकबरपुर की प्रगतिशील महिला कृषक कांति देवी पत्नी अरुण प्रकाश को प्राकृतिक खेती और सब्जी नर्सरी उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज (अयोध्या) के 27वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र, लीमा (पेरू) के महानिदेशक डॉ. साइमन हेक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल (डॉ.) बिजेंद्र सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. आर.बी. सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में समारोह गरिमा पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कांति देवी ने अपने नवाचार और समर्पण से प्राकृतिक खेती व सब्जी नर्सरी उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हुए जैविक कृषि की नई दिशा दिखाई है।

उनकी इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र, अंबेडकर नगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राम जीत, उपकृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. शिवम कुमार, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार, शस्य वैज्ञानिक डॉ. राम गोपाल, प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रेखा, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान न केवल कांति देवी की मेहनत और लगन की पहचान है, बल्कि अंबेडकर नगर जनपद के किसानों, विशेषकर महिला कृषकों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *