कलवारी मुस्तहकम पंचायत भवन पर लगा सीसीटीवी फुटेज खोलेगा पंचायत सहायक के गायब ड्यूटी का राज

Spread the love

बहादुरपुर,बस्ती। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार ग्रामीणों को घर बैठे सभी समस्याओं का निस्तारण हो सके उनके लिए अथक प्रयास कर रही है । वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम के पंचायत भवन पर तैनात पंचायत सहायक रिंकी यादव ग्रामीणों की समस्याओं को बढ़ाने में जुटी हुई है ।
आपको बता दे कि विकासखंड बहादुरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम पंचायत भवन पर पंचायत सहायक रिंकी यादव की तैनाती हुई है लेकिन पंचायत भवन पर ड्यूटी करने के बजाए पंचायत सहायक रिंकी यादव लगातार ड्यूटी से गायब चल रही है।

पंचायत सहायक के ड्यूटी से गायब रहने के कारण ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की ना तो जानकारी हो पा रही है और ना ही इसका लाभ मिल पा रहा है । पंचायत भवन पर सीसीटीवी फुटेज ,कंप्यूटर सिस्टम ,कुर्सी, मेज ,अलमारी इत्यादि सामग्री उपलब्ध है । पंचायत भवन का ताला ना खुलने के कारण पंचायत भवन की स्थिति बिगड़ती जा रही है । पंचायत भवन के आसपास कूड़ा करकट इकठ्ठा हो रहा है धीरे-धीरे गंदगी बढ़ रहा है लेकिन पंचायत सहायक रिंकी यादव समेत अन्य ब्लॉक के अन्य जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं ।

मीड़िया पड़ताल में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन कलवारी मुस्तहकम का ताला बहुत कम ही खुलता है जिससे ग्रामीणों को किसी काम के लिए ब्लॉक बहादुरपुर जाना पड़ता है । ब्लॉक बहादुरपुर जाने पर कभी सचिव ड्यूटी से गायब रहते हैं और कभी सचिव को ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने का समय नहीं रहता है जिससे ग्रामीणों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं । आखिर कब होगी ड्यूटी से गायब पंचायत सहायक रिंकी यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई ? जिले में बना चर्चा का विषय ।

पंचायत सहायक रिंकी यादव ,सचिव राजन चौधरी और ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र जायसवाल के मनमानी कार्यों से प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है और प्रदेश सरकार की साफ सुथरी छवि धूमिल हो रही है । इस संबंध में पंचायत सहायक रिंकी यादव से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो पंचायत सहायक रिंकी यादव ने मीडिया के फोन को रिसीव करने के बजाए फोन को काट दिया एवं सहायक विकास अधिकारी बहादुरपुर (एडीओ पंचायत ) अवधेश कुमार से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत ) अवधेश कुमार का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला ।


Spread the love

Related Posts

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीरामलीला, 29 तक चलेगा मंचन

Spread the love

Spread the love1987 से लगातार हो रहा आयोजन, धार्मिक लीलाओं के साथ अंतिम दो दिन होंगे नाट्य कार्यक्रम प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामलीला समिति…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *