संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पटाखा विक्रेताओं को सख्त निर्देश, बिना लाइसेंस के नहीं होगी पटाखों की बिक्री

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
थाना महरुआ परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसआई अमित कुमार सिंह, नितिन सिंह, सिपाही प्रमोद शर्मा सहित राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

राजस्व विभाग से कानूनगो श्रवण सिंह, जितेंद्र यादव, लेखपाल रामचरण दुबे, कालिका प्रसाद उपाध्याय व उमेश चौहान आदि अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और स्थानीय सम्मानित नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान आए पीड़ितों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कुल 6 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कराया गया, जिससे पीड़ित को तत्काल न्याय मिला। शेष पांच शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्र में पटाखा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस के कोई भी व्यक्ति पटाखों की बिक्री न करे। उन्होंने कहा कि जिनके पास लाइसेंस है, वे अपनी दुकानें खाली या सुनसान स्थानों पर लगाएं, आबादी या मेलों में पटाखा दुकानें लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम व थाना अध्यक्ष ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करना है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को न्याय समय पर मिल सके।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *