विद्यालय में फिर हुई चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Spread the love

कोविड काल से अब तक 13 बार हो चुकी है विद्यालय में चोरी की घटना

पुलिस घटना का खुलासा करना तो दूर नहीं दर्ज की है एफआईआर

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव इब्राहिमपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर एमडीएम किचन का ताला तोड़कर उसमें रखा राशन, तेल, मसाले समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली।

सुबह जब विद्यालय का गेट खोला गया तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। विद्यालय स्टाफ ने तत्काल इस संबंध में प्रधानाध्यापिका शकुंतला वर्मा को अवगत कराया।

बताते चलें कि इस विद्यालय में इससे पूर्व कोविड़ काल से अब तक 12 बार किचन में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, परंतु अब तक पुलिस किसी भी मामले का खुलासा तो दूर एफआईआर नहीं दर्ज कर सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस केवल शिकायत पर औपचारिकता पूरी कर देती है।

प्रधानाध्यापिका शकुंतला वर्मा ने बताया कि इस बार उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र नहीं दिया है क्योंकि पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका न ही एफआईआर जिससे वह थक हार चुकी है पुलिस पर उन्हें कोई भरोसा नहीं रह गया है कि पुलिस घटना का खुलासा कर पाएगी। घटना की जानकारी के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी टांडा को लिखित रूप में भेज दी है, लेकिन थाने पर प्रार्थनापत्र नहीं दिया गया है, क्योंकि पहले की गई शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *