खेत में चरते समय 11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक की हालत गंभीर — कारणों की जांच में जुटे पशु चिकित्सक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
महरूआ थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौरा में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के निवासी डब्बल निषाद पुत्र स्वर्गीय फूलराज की 11 बकरियां अचानक मर गईं, जबकि एक बकरी गंभीर अवस्था में है। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, डब्बल निषाद अपनी बकरियों को गांव के बगल स्थित कटे हुए धान के खेत में चरा रहे थे। इसी दौरान बकरियों की हालत अचानक बिगड़ने लगी और देखते ही देखते 11 बकरियां मौके पर ही तड़प-तड़पकर मर गईं। एक बकरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग भीटी को दी, जिसके बाद पशु चिकित्सक टीम मौके पर पहुंच रही है। प्रारंभिक जांच में बकरियों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम होने के उपरांत रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

घटना से गांव में शोक का माहौल है। किसान समुदाय ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *