वैज्ञानिकों का दल पहुँचा कृषि विज्ञान केंद्र, चावल की 27 प्रजातियों का किया निरीक्षण

Spread the love

कृषि उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाने को दिए अहम सुझाव

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, पाती में चल रहे भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के ट्रायल का निरीक्षण करने सोमवार को हैदराबाद और उड़ीसा से आए वैज्ञानिकों के दल ने केंद्र का दौरा किया।

दल में शामिल वैज्ञानिकों ने चावल की 27 प्रजातियों के ट्रायल का निरीक्षण किया और किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने ट्रायल की विभिन्न अवस्थाओं पर निरीक्षण व डाटा संकलन के तरीकों पर विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्र के वैज्ञानिकों को उत्पादन और गुणवत्ता के आकलन हेतु तकनीकी सुझाव दिए।

वैज्ञानिक दल में भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के डॉ. पी. सेंगुयल, राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामलखन वर्मा, तथा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. बौद्ध भारती, डॉ. सुमंत कुमार सिंह और विनय कुमार गौतम शामिल रहे।

केंद्र की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राम जीत, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. शिवम कुमार, शस्य वैज्ञानिक डॉ. राम गोपाल, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार, और कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रेखा मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने मुर्गी पालन, बत्तख पालन, मधुमक्खी पालन, श्री अन्न उत्पादन, हाईटेक नर्सरी एवं पोषण वाटिका जैसी इकाइयों का भी अवलोकन किया और केंद्र द्वारा किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की।

वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसे ट्रायल किसानों के लिए लाभदायक साबित होंगे और इससे चावल उत्पादन की गुणवत्ता और उत्पादकता दोनों में सुधार होगा।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *