कब्र से निकाला गया नाजरीन बानो का शव, दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में जांच तेज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के टांडा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और हत्या के एक गंभीर मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मृतका नाजरीन बानो का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामला ग्राम विरोजपुर, थाना टांडा का है, जहाँ 9 जुलाई 2025 को नाजरीन बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने पति सलमान शेख, जेठ तौफिक अहमद, देवर छोटू, सास शाहजहां, और जेठानी पर दहेज की मांग व पुत्र न होने के कारण प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्हें मृतका का शव देखने तक नहीं दिया गया, और जब उन्होंने पोस्टमार्टम की मांग की तो उन्हें धमकाया गया।

परिजनों ने पुलिस और अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने अधिवक्ता प्रभात मिश्रा के माध्यम से न्यायालय का सहारा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। अदालत के निर्देश पर टांडा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला गया और पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अदालत के हस्तक्षेप से यह मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *