लापता महिला की हत्या की आशंका निकला सच — सुल्तानपुर में मिला शव, देवर, उसके बेटे व एक अन्य पर हत्या का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

( प्रमोद कुमार वर्मा)

अंबेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र के खमपुर मदारभारी गांव में बीते शुक्रवार की शाम से लापता हुई 65 वर्षीय रामरती देवी पत्नी स्वर्गीय रामजियावन की हत्या की पुष्टि हो गई है।
महिला का शव जयसिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय नौरंग के पास न्यूतरिया मोड पूर्वांचल के किनारे पुल के नीचे से बरामद हुआ है। शव जिस जगह से बरामद हुआ है वह थाना जयसिंहपुर व दोस्तपुर का बॉर्डर है।

जानकारी के अनुसार, रामरती देवी शुक्रवार की शाम धान काटने के लिए अपने खेत में गई थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। परिजनों ने पहले लापता होने की सूचना दी थी और हत्या की आशंका जताई थी।

खोजबीन के दौरान धान के खेत में खून के धब्बे, टूटी चूड़ियां और घसीटने के निशान मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा था।पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया, जिसमें डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम भी शामिल रही।

आख़िरकार पांच दिन बाद जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के न्योतरिया मोड पूर्वांचल किनारे पुल के नीचे से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक मामले में महिला के देवर रामदयाल, उसके बेटे बृजलाल और एक अन्य व्यक्ति बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत जूजू वर्मा जो उसके घर हमेशा आता जाता था, पर हत्या का आरोप तय है। हत्या का कारण पारिवारिक संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस टीम हत्या के खुलासे के बेहद करीब है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मृतका रामरती के पति रामजियावान की अचानक तबीयत खराब हुई और उसकी मौत लगभग एक महीने पूर्व हो गई जिसके बाद पत्नी के नाम जमीन आना स्वभाविक हो गया था। दोनों के बीच कोई संतान नहीं थी वहीं मृतिका अपने बहन के घर महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर चपरा गांव में रहती थी और उसके देवर व उनके लड़कों को यह शक हो गया था की जमीन मृतका रामरती के नाम आने के बाद वह अपने बहन के लड़कों के नाम लिख देगी इसी बीच उसको रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। भाई के मरने के उपरांत परिवार का सदस्य बताते हुए अपने नाम जमीन को वरासत कराने की बात निकाल कर सामने आ रही है।

वहीं दूसरी तरफ सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मृतका के पति रामजियावन के मरने के उपरांत रामदयाल अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर ऑफलाइन स्टांप तहसील से लेकर उस पर फर्जी वसीयतनामा लिखा चुका है। जिसकी जांच कराना पुलिस को अत्यंत आवश्यक है ताकि इस मामले में और कौन कौन से लोग सामने हैं उनका भी नाम उजागर हो सके यह पूरा खेल प्रॉपर्टी की लालच से जुड़ा हुआ है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *