बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधक की मनमानी से उपभोक्ता परेशान — मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी (अंबेडकर नगर)।
भीटी तहसील मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में उपभोक्ताओं को शाखा प्रबंधक की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक के मनमानीपूर्ण रवैए से परेशान उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गोविंदापुर निवासी मनोज कुमार पुत्र राजकुमार विगत दो महीनों से अपने खाते की केवाईसी अपडेट कराने के लिए बैंक के दर्जनों चक्कर लगा चुके हैं। बावजूद इसके शाखा प्रबंधक द्वारा उनका कार्य नहीं किया गया। उल्टे उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि अब छठ पूजा के बाद आना।

लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजकर उक्त शाखा प्रबंधक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी आग्रह किया है कि उनका खाता जल्द से जल्द अनफ्रीज कर चालू किया जाए।

उल्लेखनीय है कि संबंधित शाखा प्रबंधक पर पूर्व में भी उपभोक्ताओं को परेशान करने के कई आरोप लग चुके हैं, जिनकी खबरें अखबारों में प्रकाशित हो चुकी हैं। बावजूद इसके बैंक प्रबंधन की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि शाखा में आम ग्राहकों के साथ असम्मानजनक व्यवहार किया जाता है, जिससे लोगों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बैंक के उच्च अधिकारी मौके पर जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *