गढ़हा गौतम उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात CHO व ANM की मनमानी ड्यूटी, ग्रामीणों ने खोली पोल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती । कप्तानगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़हा गौतम स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और ANM (एएनएम) की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों स्वास्थ्यकर्मी महीनों से ड्यूटी से नदारद हैं, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र का कमरा अक्सर बंद रहता है और दरवाजे पर 24 घंटे ताला लटका रहता है। वहीं, फर्जी मरीजों के नाम पर दवाएं खारिज की जाती हैं, लेकिन असली मरीजों को दवा और इलाज नहीं मिल पाता।

ग्रामीणों ने बताया कि CHO और ANM सिर्फ टीकाकरण के दिनों में औपचारिक फोटो खिंचवाने के लिए आती हैं, जबकि सामान्य दिनों में स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह सूना रहता है।

आरोप है कि MOIC और BCPM अधिकारियों की मिलीभगत से दोनों स्वास्थ्यकर्मी बिना ड्यूटी किए हर महीने मानदेय उठा रही हैं। इतना ही नहीं, गांव के अधिकांश लोग इन दोनों कर्मचारियों को पहचानते तक नहीं, क्योंकि वे कभी केंद्र पर दिखती ही नहीं।

ग्रामीणों ने कहा कि जब से यह केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में घोषित हुआ है, तब से उम्मीदें तो बढ़ीं, लेकिन सुविधाएं नहीं। लोगों का कहना है कि अब उप स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह ‘भगवान भरोसे’ चल रहा है।

ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) बस्ती से मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।


Spread the love

Related Posts

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *