पिलखांव पंचायत भवन में लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला, ग्रामीण परेशान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कप्तानगंज, बस्ती। विकास खंड कप्तानगंज की ग्राम पंचायत पिलखांव का पंचायत भवन अब कूड़े में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक की लापरवाही के कारण भवन की हालत बहुत खराब हो गई है।

पंचायत भवन का एक दरवाजा टूटा हुआ है, जिसे कई महीने बीत जाने के बावजूद मरम्मत नहीं कराया गया। टूटे दरवाजे के कारण भवन के भीतर गंदगी फैली हुई है और साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पंचायत सहायक लगातार ड्यूटी से गायब रहता है। इसके कारण ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय कप्तानगंज तक दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी समय पर लोगों तक नहीं पहुँच पा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की मदद से पंचायत सहायक घर बैठकर कागजों में ड्यूटी दिखाकर प्रतिमाह वेतन ले रहा है, जबकि भवन पर कोई कार्य नहीं हो रहा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि टूटे दरवाजे की मरम्मत करायी जाए, भवन की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और अनुपस्थित पंचायत सहायक के खिलाफ जांच की जाए।

यह मामला ग्राम पंचायत पिलखांव में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोलता है और ग्रामीणों के विकास में रुकावट बन रहा है।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *