BEO प्रभात कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से कप्तानगंज में धड़ल्ले से चल रहे अवैध विद्यालय

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कप्तानगंज,बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र में शिक्षा विभाग की निगरानी के बावजूद दो दर्जन से अधिक अवैध विद्यालयों का संचालन जारी है। सूत्रों के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कुछ माह पूर्व ऐसे विद्यालयों को बंद कराने का दावा किया था, लेकिन अब वही विद्यालय फिर से खुलेआम चल रहे हैं।

स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि यदि विद्यालयों को वास्तव में बंद कराया गया था, तो उन्हें सील क्यों नहीं किया गया और अवैध रूप से संचालन करने वालों पर FIR क्यों नहीं दर्ज कराई गई। इससे BEO की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

सूत्र बताते हैं कि कप्तानगंज बाजार और आसपास के इलाकों में कई विद्यालयों को कागजों में “बंद” दिखा दिया गया, मगर मौके पर वे पहले की तरह संचालित हैं। यहां तक कि एक नया विद्यालय किराये के मकान में शुरू हो गया है, लेकिन उस पर भी विभाग की ओर से अब तक कोई नोटिस जारी नहीं हुआ।

पीड़ित अभिभावकों ने आरोप लगाया कि BEO प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने केवल उच्च अधिकारियों को गुमराह करने और फोटो खिंचवाने के लिए अवैध विद्यालयों को बंद कराने का नाटक किया था। अभिभावकों ने कहा कि यदि कार्रवाई वास्तविक होती, तो विद्यालय दोबारा नहीं खुलते।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षा विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे BEO प्रभात कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। उनका कहना है कि जिले में अवैध विद्यालयों के संचालन में विभागीय मिलीभगत साफ झलक रही है।

इस मामले पर BEO प्रभात कुमार श्रीवास्तव का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।


Spread the love

Related Posts

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *