मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भीटी तहसील में बैठक – सभी दलों को दिए गए निर्देश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर (अजय सिंह)।राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (S.I.R.) के संबंध में उपजिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

बैठक में उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत सभी राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंट (B.L.A.) की नियुक्ति कर उनकी सूची तत्काल उपजिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि एस.आई.आर. प्रक्रिया सुचारु रूप से और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जहां निवास करता है, वह वहीं का मतदाता हो सकता है। इसके लिए बूथ लेवल एजेंट प्रत्येक घर पर तीन बार जाएंगे, और जो व्यक्ति वहां निवासरत पाया जाएगा, उसी को मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार एस.आई.आर. 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगा।

प्रथम चरण की तैयारी एवं प्रशिक्षण 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक द्वितीय चरण की एनुमरेशन / नामांकन 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित किया गया है।
बैठक में ई.आर.ओ. धर्मेंद्र कुमार सिंह (उपजिलाधिकारी भीटी), ए.ई.आर.ओ. राजकपूर (तहसीलदार भीटी), नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

राजनीतिक दलों से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री अवधेश कुमार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, समाजवादी पार्टी से सुरेंद्र यादव व प्रदीप गुप्ता, तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

उपजिलाधिकारी ने सभी दलों से निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती की पहली शर्त है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *