22 साल से बीएसए कार्यालय में जमे भ्रष्टाचारी बाबू पर कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा खेल?

Spread the love

एंटी करप्शन टीम भेज चुकी है जेल, फिर भी जारी है रसूख का दबदबा

बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय, बस्ती में तैनात बाबू संतोष गुप्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। वर्ष 2003 से अब तक लगातार एक ही पटल पर जमे इस बाबू पर भ्रष्टाचार, घूसखोरी और विभागीय मनमानी के गंभीर आरोप लग चुके हैं।

पिछले 22 वर्षों में दर्जनभर बीएसए आए और चले गए, लेकिन कोई भी संतोष गुप्ता का तबादला नहीं करा सका। विभागीय सूत्रों का कहना है कि बाबू संतोष गुप्ता का रसूख इतना मजबूत है कि वह हर आदेश को ठंडे बस्ते में डालने में कामयाब हो जाते हैं।

पूर्व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने भी भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया था, लेकिन आदेश लागू होने से पहले ही स्वयं उनका ट्रांसफर हो गया। इस घटना के बाद से संतोष गुप्ता का प्रभाव और बढ़ गया।

जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम ने संतोष गुप्ता को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था और जेल भी भेजा था। इसके बावजूद वह आज भी उसी कार्यालय में तैनात हैं और “मलाई” काट रहे हैं।

वर्तमान बीएसए अनूप कुमार तिवारी पर भी आरोप लग रहे हैं कि वे संतोष गुप्ता का कार्यकाल बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हैं। इससे विभाग के कई कर्मचारियों और शिक्षकों में नाराजगी है।

अब जिले की नवागत जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के सामने यह बड़ी प्रशासनिक चुनौती है कि क्या वे 22 वर्षों से जमे इस भ्रष्टाचारी बाबू का स्थानांतरण करा पाएंगी, या फिर बस्ती में भ्रष्टाचारियों का यह खेल इसी तरह चलता रहेगा?


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *