ग्राम पंचायत अधिकारियों का कार्य बहिष्कार शुरू, लंबित मांगों व निलंबन के विरोध में गरजे सचिव

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति, जनपद शाखा बस्ती के आह्वान पर शुक्रवार से जिलेभर में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारी अपनी लंबित मांगों के निस्तारण और सचिव प्रियंका यादव के निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

समिति की बैठक 29 अक्टूबर को ब्लॉक सॉंझीदार में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुणेश पाल ने की। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र अरोड़ा, मंत्री अमरनाथ गौतम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति की पुरानी मांगों पर विभाग द्वारा आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस विभागीय उदासीनता के विरोध में संगठन ने 31 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक शासन और विभागीय अधिकारी संगठन की जायज़ मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेते, तब तक यह आंदोलन चरणबद्ध रूप में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।

गौर विकासखंड में भी धरना जारी

विकासखंड गौर मुख्यालय पर सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक जनपद स्तरीय पदाधिकारियों से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आता, तब तक कार्य बहिष्कार और धरना शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।

प्रियंका यादव के निलंबन के विरोध में परशुरामपुर में हंगामा

विकासखंड परशुरामपुर में भी ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले शुक्रवार को सचिव प्रियंका यादव के निलंबन के विरोध में सचिवों ने धरना दिया।
अधिकारियों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बिना पक्ष सुने ही मनमाने ढंग से निलंबन का आदेश जारी कर दिया। सचिवों ने मांग की कि जब तक संबंधित सचिव को बहाल नहीं किया जाता, तब तक विकासखंड कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *