सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवती की मौत

Spread the love

खुशियों के माहौल में फैला मौत का मातम

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
सड़क दुर्घटना में युवती की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। महरुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर चौराहे के पास हुसैनपुर हीडी गांव निवासी सपन कुमार की 22 वर्षीय पुत्री सिपाली दूध लेने डेरी पर जा रही थी। अकबरपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार यूपी51एएन 6069 के चालक द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी 6 मार्च को होनी थी। घर पर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी जहां एक तरफ खुशियों का माहौल घर में व्याप्त था। वही इस घटना से घर परिवार व रिश्तेदारों में मातम सा फैल गया है।


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *