नगर पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का लग रहा आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। साक्षी प्रियंका पुत्री राम उजागिर के खिलाफ कोर्ट से जारी NBW वारंट का अनुपालन कराने के लिए पीड़ित राजकुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर व पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया है और मांग किया है कि तत्काल कोर्ट द्वारा जारी NBW वारंटी को तत्काल गिरफ्तार किया जाएं ताकि न्यायालय सम्बंधी कार्य आगे बढ़ सके ।


आपको बता दें कि न्यायालय किशोर कोर्ट -बस्ती द्वारा सरकार बनाम मुकेश मु०सं० 50/2020 में साक्षी प्रियंका पुत्री राम उजागिर साकिन रमवापुर कला थाना नगर जनपद बस्ती कोर्ट से दिनांक 14-10-2025 को NBW वारंट जारी हुआ था और NBW वारंट थाना नगर को प्राप्त हो गया था पेशी दिनांक 1-11-2025 की थी लेकिन साक्षी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश नहीं किया गया । दिनांक 1-11-2025 को कोर्ट से साक्षी का वारंट रिकाल भी नही हुआ है अगली तारीख पेशी दिनांक 10-11-2025 को है लेकिन साक्षी घर पर घूम रही है परन्तु नगर पुलिस आरोपी साक्षी को गिरफ्तार करने के बजाए संरक्षण दे रही है ।

साक्षी का 10 माह से लगातार वारंट कोर्ट से जारी होकर आ रहा है लेकिन स्थानीय सिपाही द्वारा साक्षी से सुविधा शुल्क लेकर कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। अब देखना यह है मुख्यमंत्री पोर्टल व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन से शिकायत करने के बाद आरोपी साक्षी की गिरफ्तारी नगर पुलिस करती है यह लेन देन करके मामले को रफा दफा कर देती है ।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *