खुलेआम लकड़ी की अवैध अड्डी का गोरखधंधा, विभाग की मिलीभगत से फल-फूल रहा लकड़ी माफिया नेटवर्क

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। जिले के
ब्लॉक जलालपुर अंतर्गत खजुरी बाजार में सड़क किनारे लकड़ी माफिया द्वारा खुलेआम अवैध लकड़ी की अड्डी संचालित की जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां बिना किसी अनुमति के लकड़ी का अवैध कटान कर ट्रकों के माध्यम से अन्य जनपदों में भेजा जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस पूरे कारोबार में वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत है। लकड़ी अड्डी संचालित कर रहे युवक द्वारा साफ कहा जा रहा है कि पुलिस और वन विभाग को पैसा देकर लकड़ी कटान का कार्य किया जाता है।


लकड़ी की अड्डी पर अवैध रूप से सागौन और गुलर की लकड़ी भी देखने को मिली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संचालक और ठेकेदार प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित रूप से धन देकर मैनेजमेंट के सहारे गैरकानूनी कारोबार चला रहे हैं।


साथ ही लाइसेंसी आरा मशीनों पर भी अवैध लकड़ी की चिरान जारी है। सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित कई लाइसेंसी आरा मशीनों पर भी अवैध रूप से लकड़ियों का चिरान किया जा रहा है। नियमों के विपरीत लकड़ी की खरीद-बिक्री व कटान हो रहा है, लेकिन संबंधित विभाग मौन हैं।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *