तेज रफ्तार ट्रक को बचाने में अनियंत्रित हुआ टेंपो, 10 श्रद्धालु घायल

Spread the love

108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता से सभी की बची जान

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें भियांव दरगाह से लौट रहे 10 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जौनपुर के कालीचाबाद व आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु दर्शन कर मालीपुर की ओर जा रहे थे और सुबह 11 बजे की इंटरसिटी पकड़ने की तैयारी में थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मदरसा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे टेंपो सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियां घायल होकर चीख-पुकार करने लगीं।
जिसमेचिंता देवी (50), बिंदु (50), रंजन (19), सुनीता (40), साक्षी (14), सागर (12), जगत (65), सुनीता (49), मीनाक्षी (22), बीना (34), सुशांत (14) घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही 108 की चार एम्बुलेंस यूपी32 बीजी 9140, यूपी 32 ईजी4787, यूपी32 एफजी 0525 और यूपी32 एफजी 1193
तुरंत मौके पर पहुँचीं। ईएमटी टीम ने घटनास्थल पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया।

स्थित गंभीर होने पर सात घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया, जिन्हें 108 एम्बुलेंस द्वारा सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

रीजनल मैनेजर अजय सिंह, प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद ताबिश एवं जिला प्रभारी अजहरुद्दीन अहमद ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों की स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *