सब्जी बीज मेला आयोजित, किसानों को निःशुल्क उन्नत किस्मों के बीज वितरित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत उद्यान विभाग द्वारा जिला उद्यान अधिकारी परिसर में शुक्रवार को सब्जी बीज मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को उन्नत प्रजातियों के सब्जी बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए गए, जिससे किसान समुदाय में उत्साह देखा गया।

मेले में निदेशालय स्तर से इम्पैनल्ड कुल 06 प्रतिष्ठित बीज निर्माता कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें मे. बापना सीड्स प्रा. लि.मध्य प्रदेश, मे. एडवांटा इंटरप्राइजेज लि. महाराष्ट्र, मे. नामधारी सीड्स प्रा. लि.बैंगलुरु, मे. नूजीवीडू सीड्स लि. तेलंगाना, मे० ट्रोपिका सीड्स प्रा. लि.कर्नाटक, मे. वी.एन.आर. सीड्स प्रा. लि. रायपुर, छत्तीसगढ़ शामिल रही।


जनपद के सामान्य एवं अनुसूचित जाति के किसानों ने पंजीकरण कराते हुए शंकर सब्जी कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख सब्जियों टमाटर, हरी मिर्च, खीरा, भिंडी, लौकी, करेला, नेनुआ, बैगन, तरबूज, कद्दू आदि के बीज अपनी पसंद की प्रजाति एवं कंपनी से निःशुल्क प्राप्त किए।


जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र चंद्र चौधरी ने बताया की इस तरह के मेलों का उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना है, जिससे अधिक उत्पादन, बेहतर गुणवत्ता और कृषि आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। किसान भी इस पहल से अत्यंत संतुष्ट दिखे और विभाग का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *