जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
निदेशक एससीईआरटी के निर्देशानुसार तथा उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट आलापुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15 नवंबर 2025 को जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन डायट परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उप शिक्षा निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने की महत्वपूर्ण साधना है। उन्होंने बताया कि योग आत्मज्ञान प्राप्त करने तथा शारीरिक व मानसिक परेशानियों को दूर करने का सर्वोत्तम मार्ग है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे दैनिक जीवन में योग को अवश्य शामिल करें, ताकि तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके।


प्रतियोगिता में महिला वर्ग प्रथम स्थान कु. वंदना, बसखारी ब्लॉक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर टांडा, बसखारी, द्वितीय स्थान नीरज कश्यप, जहांगीरगंज ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय चक मसेना,
तृतीय स्थान मंजूलता, जलालपुर ब्लॉक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर,

पुरुष वर्ग प्रथम स्थान सुमित सिंह, भीटी ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर, द्वितीय स्थान प्रेमचंद, अकबरपुर ब्लॉक उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरही,तृतीय स्थान पंकज गुप्ता, बसखारी ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय कोडरा ने जीत हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को डायट प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वीना चौधरी द्वारा तथा आयोजन डायट प्रवक्ता डॉ. कृष्ण के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. शुचि राय, नित्येश प्रसाद तिवारी, श्याम बिहारी विंद सहित अन्य शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से प्रतिभागी शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *