मीटर रीडर की लापरवाही से परेशान उपभोक्ता, भारी-भरकम बिजली बिल को लेकर समाधान दिवस में दर्ज हुई शिकायत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
विद्युत उपकेंद्र महरुआ के उपभोक्ता इन दिनों मीटर रीडर की लापरवाही के चलते भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मीटर रीडर बिना परिसर पर पहुंचे ही मैन्युअल बिल बनाकर अधिक रीडिंग दर्ज कर देता है, जिससे उपभोक्ताओं को गलत और अत्यधिक बिजली बिल झेलने पड़ रहे हैं।

इसी तरह का एक बड़ा मामला ग्राम धरमपुर में सामने आया है जहां लापरवाही की वजह से उपभोक्ता को हजारों रुपये का बिल पकड़ा दिया गया। ग्राम धरमपुर निवासी पत्रकार रवींद्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत विभाग के एसडीओ भीटी से शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका कनेक्शन नंबर 6615423000 है और उन्होंने अक्टूबर माह का 122 रुपये का बिल समय से जमा कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें नवंबर 2025 का 3710 रुपये का भारी-भरकम बिल भेज दिया गया, जो उनके अनुसार पूर्णतः गलत है।

उपभोक्ता का कहना है कि मीटर रीडर द्वारा गलत प्रविष्टियां, विभागीय उदासीनता और बिना जांच पड़ताल के तैयार किए जाने वाले बिलों के कारण उपभोक्ता गंभीर रूप से परेशान हैं। इतना ही नहीं, उपभोक्ता को 21 नवंबर 2025 तक बिल जमा करने की अंतिम तिथि भी दे दी गई है, जिससे उन पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बन रहा है।

रवींद्र कुमार सिंह ने विभाग से बिल की दोबारा जांच कर सही बिल जारी करने और मीटर रीडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे मामले दोबारा न हों।

उपभोक्ता का कहना है कि समय पर बिल संशोधित न होने की स्थिति में उपभोक्ता को मानसिक, आर्थिक और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने शिकायत को संज्ञान में लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *