गांव के विकास में एक और मील का पत्थर—कनक पट्टी में सद्भावना लान का शुभारंभ

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
अकबरपुर विकासखंड के कनक पट्टी गांव में ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा द्वारा कराए गए विकास कार्यों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। ग्राम प्रधान के कुशल नेतृत्व और परिश्रम से निर्मित कनक सद्भावना लान का भव्य उद्घाटन जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में मिशन शक्ति के दौर में महिलाओं की बड़ी उपस्थिति ने माहौल को और भी गरिमामयी बना दिया। मुख्य अतिथि ने ग्राम प्रधान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य गांवों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कनक सद्भावना लान को ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां गांव एवं आसपास के लोगों द्वारा बेटी–बेटे की शादी तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग की जाएगी। बुकिंग का शुल्क खुली बैठक में न्यूनतम दर पर तय किया जाएगा और उससे प्राप्त राशि ग्रामसभा के खाते में जमा कर अन्य विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पहले 35 लाख रुपए व नरेगा से 4 लाख रुपए प्राप्त हुए थे, जिससे इस भवन का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान को दूसरी बार भी उसके उत्कृष्ट कार्य को लेकर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं, जिनसे हरिजन बस्ती में 20 किलोवाट क्षमता का सोलर शक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे करीब 49 घरों को निरंतर बिजली सप्लाई मिलेगी। प्रति घर मात्र ₹200 मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है।

ग्राम प्रधान के कार्यकाल में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, आरसी सेंटर सहित कई सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा गया है, जिससे कनक पट्टी गांव आज विकास का उत्तम उदाहरण बनकर उभर रहा है।

कार्यक्रम में ग्रामीण बुजुर्गों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। सचिव प्रदीप कुमार वर्मा और ग्राम प्रधान ने भी उन्हें सम्मानित करते हुए बुके व सीनरी व अंग वस्त्र भेट की।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *