मारपीट में तीन नामजद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। गन्ने की पत्ती लेने से मना करने पर गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

रामापुर निवासी राजेश सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गन्ने की पत्ती लेने से मना करने पर गांव के ही अमूल सिंह उर्फ राना पुत्र रमेश सिंह, कुनाल गुप्ता पुत्र पूर्णमासी, और अंकित सिंह पुत्र दिनेश सिंह ने उन्हें अपशब्द कहते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया।

हमले में राजेश सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर भेजा और तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *