102 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, EMT की तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र टेमा भीटी में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने 102 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस यूपी 32 ईजी 6585 समय से प्रसूता के घर पहुंची।

प्रसूता को लेकर अस्पताल की ओर रवाना होते समय रास्ते में उसकी प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए ईएमटी श्वेता वर्मा ने त्वरित निर्णय लेते हुए एम्बुलेंस को सड़क किनारे रुकवाया और पायलट लालजी तथा आशा बहू की मदद से एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसूता ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।

इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। समय पर उपलब्ध हुई सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए परिजनों के साथ क्षेत्रवासियों ने भी एम्बुलेंस टीम की सराहना की है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *