निगोहां बाजार में मिला मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति…..

Spread the love

कपड़ों में मिली पर्ची से हुई पहचान पहुंचे परिजन हुए भावुक……

निगोहां। लखनऊ,कस्बा निगोहां में गुरुवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति निगोहा बाजार में भटकता हुआ मिला। राहगीरों द्वारा सूचना देने पर पहुंची निगोहा पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो वह अपना नाम और पता बताने में असमर्थ रहा।

इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कपड़ों से एक पर्ची बरामद हुई। पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि कर परिजनों को सूचना देकर निगोहा बुलवाया।निगोहा थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कस्बे में मिले विक्षिप्त का नाम रमेश विश्वकर्मा (55 वर्ष), पुत्र स्व. मोतीलाल, निवासी ग्राम गंगोली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर है। परिजनों ने बताया कि रमेश मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और कई दिनों से घर से लापता थे।

कोरोना काल के दौरान भी वे इसी तरह भटक गए थे, जिसके बाद उन्हें काफी तलाश के बाद पाया गया था।परिजनों को सूचना मिलते ही उन्होंने राहत की सांस ली और बताया कि वे तुरंत निगोहां के लिए रवाना हो रहे हैं। देर शाम रमेश की पत्नी सरोज विश्वकर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ निगोहां पहुंचीं। पति को सकुशल देखकर वह भावुक हो गईं और निगोहां पुलिस का आभार व्यक्त किया।निगोहां पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की जागरूकता से परिवार से बिछड़ा व्यक्ति सुरक्षित अपने घर लौट सका।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *