श्री बनहवा बाबा एकडल्ला में रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारम्भ

Spread the love

टांडा अम्बेडकरनगर।
श्री बनहवा बाबा एकडल्ला धाम में समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित “रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” का शुभारम्भ सोमवार को विधिवत रूप से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गंगाराम गुप्ता जी द्वारा की जा रही है।

यज्ञ के प्रथम दिवस प्रातः महादेवा घाट पर कलश पूजन सम्पन्न हुआ, जिसके उपरान्त बसखारी ब्लॉक के पूर्व यशस्वी ब्लॉक प्रमुख आदरणीय श्री बसंत लाल कन्नौजिया जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश शुक्ला जी, मेवालाल मौर्य जी, राधेश्याम पाण्डेय, अरुण यादव, खुशीराम यादव, अजय सिंह यादव, राजेश वर्मा, प्रमोद चौरसिया, दीपक श्रीवास्तव ‘अखिलेश’, प्रियम उपाध्याय ‘आशु पंडित’, महंत बाबा सुरेन्दर दास, अरविन्द मौर्य सहित बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि यज्ञ व कथा के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं में आगामी दिनों की कथा एवं यज्ञ कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *