आबादी- विद्यालय, धार्मिक स्थल के बीच मुर्गी फार्म बना तनाव का कारण, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Spread the love

साम्प्रदायिक तनाव की आशंका, डीएम से लेकर एसडीएम तक सौंपा गया शिकायती पत्र

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के थाना महरुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पीठापुर में आबादी के बीच बनाए जा रहे मुर्गी फार्म को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर गांव के बीचो-बीच अवैध ढंग से मुर्गी फार्म का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि पास ही पहले से संचालित एक अन्य मुर्गी फार्म भी दुर्गन्ध और प्रदूषण का बड़ा कारण बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार मुहम्मद कैफ खान पुत्र जमीरुद्दीन द्वारा नया मुर्गी फार्म बनाया जा रहा है, जबकि चांद पुत्र मैनुद्दीनपुर द्वारा पहले से एक मुर्गी फार्म चलाया जा रहा है। दोनों ही फार्म मानक दूरी का उल्लंघन कर रहे हैं। आरोप है कि मुर्गी फार्म के बेहद करीब हिन्दू निषाद बस्ती, ब्राह्मण बस्ती, प्राथमिक विद्यालय तथा माता काली व हनुमान जी का पूजास्थल स्थित है, जहां प्रतिदिन पूजा-पाठ होता है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकियां दी गईं। दबंगई के बल पर जबरन निर्माण और संचालन किए जाने से गांव में भारी आक्रोश है। लोगों का साफ कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो हिन्दू मुस्लिम साम्प्रदायिक तनाव कभी भी बड़े टकराव में बदल सकता है।

इस गंभीर मामले को लेकर ग्रामीणों ने पहले उप जिलाधिकारी भीटी को शिकायती पत्र सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से जनता में रोष और बढ़ गया है। आखिरकार ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को भी विस्तृत शिकायती पत्र सौंपते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया है कि मुर्गी फार्म से निकलने वाली दुर्गन्ध और गंदगी से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व गांव के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

अगर स्थिति यूं ही बनी रही तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। अब देखना यह है कि डीएम स्तर से इस संवेदनशील मामले पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर प्रशासन की सुस्ती किसी बड़े विवाद को न्योता दे देती है। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, और हर नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।


Spread the love

Related Posts

संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में…


Spread the love

खबर छपते ही हरकत में आया तंत्र! मनरेगा घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश या बचाव की कवायद?

Spread the love

Spread the loveचकमार्ग पर काम न मिलने के खुलासे के बाद शुरू हुई खुदाई, ग्रामीण बोले ‘यह विकास नहीं, सबूत मिटाने की है कवायद प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *