पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की भैंस व पिकअप के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अकबरपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने चोरी की भैंस, उसके बच्चे और पिकअप वाहन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बुधवार को उप निरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ श्रवण क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली अकबरपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 931/25 धारा 305/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त चोरी की गई भैंस और उसके बच्चे को पिकअप वाहन में लादकर सीमई मार्ग होते हुए टांडा की ओर बेचने ले जा रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शिवबाया से सीमई जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोक लिया। तलाशी लेने पर पिकअप वाहन संख्या यूपी 55 टी 9876 में एक काली भैंस एवं उसका बच्चा बरामद किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम अनिल यादव पुत्र मालिकराम यादव निवासी ग्राम चिउरा, थाना अहिरौली, उम्र 31 वर्ष तथा मोहम्मद कमेल पुत्र मोहम्मद सुहेल निवासी ग्राम खासपुर, थाना अलीगंज, उम्र 32 वर्ष बताया। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को समय करीब 05:30 बजे हिरासत में लेते हुए विधिक कार्रवाई पूरी की तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।

अकबरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।


Spread the love

Related Posts

संतुलित उर्वरक प्रयोग और जैविक खेती पर जोर, किसानों को दी गई मृदा स्वास्थ्य सुधार की अहम जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, पांती के सभागार में किसान जागरूकता अभियान का आयोजन किया…


Spread the love

अम्बेडकरनगर के आयुष पटेल ने रचा इतिहास, ISRO वैज्ञानिक में AIR-1 हासिल

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। जिले के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम हाजीपुर, पोस्ट रामपुर मंगुराडिला निवासी आयुष पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *