अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। अहिरौली पुलिस ने पेड़ काटने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अहिरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुर खास की गाटा सं. 409/0.228 हे. बंजर खाते की भूमि है उक्त भूमि में बास कोड व कीमती वृक्ष उगे थे। जिसमें से अनिल सोनी पुत्र मोतीलाल द्वारा 2 पेड़ यूकेलिप्टस, ओमकार सिंह पुत्र इन्द्रबहादुर द्वारा 1 पेड़ महुआ व पप्पू पुत्र छोटेलाल द्वारा 1 पेड़ आम का वृक्ष काटकर उठवा लिया गया है। लेखपाल सियाराम प्रजापति की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अहिरौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी
Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…





