डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल बाद पुलिस को बड़ी सफलता

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
थाना कोतवाली अकबरपुर, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अपने ही पिता और भाई की हत्या कर फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रवि सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी गौहन्ना बाईपास से की गई।

घटना 02 अगस्त 2023 की है, जब अभियुक्त रवि सोनी ने पारिवारिक विवाद के चलते ईंट व लोहे की रॉड से हमला कर अपने पिता कृष्णचन्द्र सोनी और बड़े भाई आनंद सोनी की हत्या कर दी थी। वहीं, उसकी माता सुनीता देवी पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था।

मामले में मृतक के भतीजे दीपक सोनी की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से चल रही तलाश के बाद पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली, जिसके आधार पर 21 दिसंबर 2025 की रात करीब 11:10 बजे दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पारिवारिक विवाद, चारित्रिक आरोपों तथा ससुराल पक्ष से तनाव के चलते उसके मन में रोष था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त रवि सोनी (38 वर्ष) पुत्र कृष्णचन्द्र सोनी निवासी मोहल्ला शहजादपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *