वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।जिले के थाना अलीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें और 1900 रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज भूपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव व पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात नहर पुलिया मखदूम सराय के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविन्द वर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण वर्मा, निवासी पिपरी मोहम्मदी, थाना कोतवाली टाण्डा, देव कुमार उर्फ देवा पुत्र जितेन्द्र कुमार, निवासी तेनुआ पियारेपुर, थाना कोतवाली टाण्डा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में एक अन्य अभियुक्त अंशुल गुप्ता उर्फ अंशु पुत्र उमाकान्त उर्फ भोला, निवासी मखदूम सराय, थाना अलीगंज मौके से फरार हो गया, जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रचलित है। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से संबंधित कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें अपाची, स्प्लेंडर प्लस, बजाज प्लेटिना और सुपर स्प्लेंडर शामिल हैं। ये वाहन अलीगंज, कोतवाली अकबरपुर एवं अन्य थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। इसके अलावा, इनका संबंध सुल्तानपुर जनपद में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी तथा अमेदा बाजार स्थित देशी शराब ठेके में चोरी की घटनाओं से भी सामने आया है, जिनमें संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवीश कुमार, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव और कांस्टेबल तेजबहादुर राजभर शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *