समस्याओं की समाधान हेतु डीपीआरओ से मिला सफाई कर्मियों का प्रतिनिधि मण्डल

Spread the love

अम्बेडकर नगर
छूटे हुए इंक्रीमेंट, बकाया एरियर, सफाई उपकरण एवं कैशलैस चिकित्सा कार्ड बनाने जैसे महत्वपूर्ण मांगो के निराकरण हेतु आज दिनांक 27-01-2025 को उ०प्र०पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के अगुवाई में प्रतिनिधि मण्डल ने जिला पंचायत राज अधिकारी से मुलाकात की तथा उपरोक्त समस्या को विस्तार से अवगत कराया। जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने बताया कि अगले माह सफाई कर्मचारियों को नौकरी करते हुए 16वर्ष पूरा हो रहा है ऐसे में दूसरी ए सी पी लगायें जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

जिससे समय पर दूसरी एसीपी लग सके और कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। सफाई उपकरण ठेला झाड़ू तसला फावड़ा तौलिया इत्यादि दिलाये जाने के लिए भी बात की गई है। बकाया एरियर भुगतान करने की मांग की गई है।जिला पंचायत राज अधिकारी ने जल्द ही समस्या को दूर करने की बात कही है।
प्रतिनिधि मण्डल में जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के साथ साथ जिला मंत्री राम अजोर पंकज एवं संतोष कुमार राजभर मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर संघ नाराज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

Spread the loveनाली सफाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप, अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड कटेहरी की ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *