यूपी पुलिस में 32,679 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 30 जनवरी तक होंगे आवेदन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

लखनऊ।उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police Constable Bharti 2026 के अंतर्गत 32,679 कॉन्स्टेबल पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 30 जनवरी 2026 तक चलेगी।

इस भर्ती के माध्यम से सिविल पुलिस, पीएसी सहित विभिन्न इकाइयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। लंबे समय से पुलिस भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।भर्ती के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा, आरक्षण व अन्य अर्हताओं की विस्तृत जानकारी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक मानक परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी। सफल अभ्यर्थियों का अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *