तीनो जनपदों के एसपी के साथ अपराधों की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने दिये यह सख्त निर्देश

Spread the love

बस्ती। डीआईजी दिनेश कुमार पी० ने बस्ती संतकबीर नगर व सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा की समीक्षा में उन्होंने पाया कि महिला संबंधी अपराधों जैसे बलात्कार, लज्जाभंग व अपहरण आदि में वृद्धि हुई है इसी तरह एससी-एसटी अधिनियम के प्रकरण भी बढ़े हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि विवेचनाओं का 60 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें और जघन्य अपराधों एवम संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जाए। डीआईजी दिनेश कुमार पी० ने कहा कि आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट,आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई विगत वर्ष की तुलना में बहुत कम हुई है। उन्होंने सख्त लहज़े में कहा कि पुरस्कार घोषित पच्चीस हजार व उससे अधिक के इनामियां अपराधियों की संख्या बस्ती में सात व संतकबीरनगर में दो हैं।

जिनकी टीम गठित कर यथा शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाए। उन्होंने कहा कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत चिह्नित कर संपत्ति जब्त किए जाएं तथा गोवध निवारण अधिनियम में वांछित आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। डीआईजी दिनेश कुमार पी० ने कहा कि वाहन चोरी के मुकदमों में आरोपियों की गिरफ्तारी कराते हुए चोरी हुए वाहनों की शत प्रतिशत शीघ्र बरामदगी होनी चाहिए।

सभी मुकदमों में विवेचक गण ई साक्ष्य एप पर एसआईडी अपलोड करें मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित प्रकरणों में शत प्रतिशत फीडिंग कराई जाए। समीक्षा बैठक में बस्ती के एसपी अभिनंदन, संतकबीर नगर के एसपी सत्यजीत गुप्ता, सिद्धार्थनगर के एसपी अभिषेक महाजन व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *