बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
बुधवार शाम करीब सात बजे कुर्की चौराहे पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब साइकिल सवार युवक कुर्की चौराहे से गुजर रहा था, तभी बसखारी की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।


हादसे में घायल युवक की पहचान रविन्द्र कुमार (50 वर्ष) निवासी ग्राम कुर्की मोहम्मदपुर, थाना सम्मनपुर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का दाहिना हाथ एवं दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस (संख्या UP32 FG 0513) के ईएमटी चंद्रेश पाण्डेय ने घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान कर तत्काल जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *