गरीब युवती की आबरू लूटने वाले आरोपी पर दुबौलिया पुलिस मेहरबान, पीड़िता ने तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

बस्ती। जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गरीब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक व महिला थाना में शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दुबौलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरहरपुर निवासी नीरज पुत्र राजेन्द्र उपाध्याय ने एक वर्ष से लगातार प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और गर्भ ठहर जाने पर गर्भ निरोधक गोलियां देकर गर्भ खराब करने के लिए दबाव बनाया था और गर्भ निरोधक गोलियां न खाने पर अर्थात पीड़िता द्वारा गर्भपात न कराने पर जान से मारने का भी प्रयास किया आरोपी नीरज गर्भपात कराने में असफल होने व जान से मारने में असफल होने पर पीड़िता को बहला फुसलाकर कर उसके मायके लाकर छोड़ दिया और आरोपी ने कहा कि हम हिन्दू रीति रिवाज से धूमधाम से शादी करके अपने घर ले जाऊंगा उक्त आरोपी बाद में चोरी से पीड़िता के मायके से अपने घर नरहरपुर भाग गया।

अब फोन पर पीड़िता को धमकी दे रहा है कि हम तुमसे किसी भी हाल में शादी नही करेंगे और न ही तुम्हे अपने घर पर ले जाऊंगा तुम्हे हमारे खिलाफ जितना भी शिकायत करना है कर लो हमारा कुछ नहीं होगा। पीड़िता के पास पांच महीने की दूधमुंही बच्ची है एक तरह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले लाख दावे कर रही हो लेकिन प्रदेश में महिला अपराध के मामलों में कमी नही हो पा रही है हर साल महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

प्रदेश में महिला अपराध के आकंड़े उस समय के हैं जब चार साल से यूपी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चला रही है जिसके तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई है साथ ही सुनवाई के लिए निजी केबिन बनाए गए हैं जिसको लेकर सरकार ने महिला विवेचक और महिला सिपाहियों की विशेष नियुक्ति की गई है खैर यह सब वादे खोखले साबित हो रहे हैं और महिला अपराधों को कम करना प्रदेश सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। आपको बता दें कि दुबौलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की एक गरीब युवती को एक वर्ष पहले जबरन बलात्कार कर दिया था तब पीड़िता ने आरोपी नीरज द्वारा जबरन किये गये दुष्कर्म की सूचना परिजनों को दिया था पीड़िता के परिजन आरोपी के खिलाफ दुबौलिया थाने में तहरीर देने जा रहे थे।

तब आरोपी नीरज ने कहा था कि हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई न कीजिए हम पीड़िता के साथ शादी कर लेंगे तब पीड़िता व उसके परिजनों ने आरोपी के द्वारा शादी करने की बात पर सहमत हो गए थे और थाना दुबौलिया में आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत नही किया था तब भी आरोपी नीरज पीड़िता का आबरु लूटता रहा और अब पीड़िता अपने पांच माह के दूधमुहे बच्चे को लेकर अधिकारियों के चौखट पर न्याय की उम्मीद के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन युवती को सिर्फ हर जगह से न्याय दिलाने का आश्वसान ही दिया जा रहा है। युवती का आरोप है कि नीरज नाम का युवक शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक युवती को हवस का शिकार बनाता रहा जब महिला के पेट में युवक का जब बच्चा रुक गया तो उस मासूम को भी युवक ने खत्म करने की कोशिश भी किया था अब महिला न्याय की उम्मीद में पांच माह के दूधमुहे बच्ची के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है।

आरोपी नीरज के द्वारा किया गया कुकृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है लेकिन दुबौलिया पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी को संरक्षण देने में जुटी है जिसको लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है कि गरीब पीड़िता की खुलेआम आबरु लूटकर आरोपी खुलेआम घूम रहा है बता दें कि पीड़िता गरीब परिवार से है और आरोपी बड़े खानदान से जुड़ा है इसीलिए पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उक्त मामले में क्षेत्राधिकारी हरैया / प्रभारी क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने बताया कि मामला अब मेरे संज्ञान में आया है मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *