सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में एनएचएम कर्मचारियों का वेतन संकट, ज्ञापन सौंप जताया रोष

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का वेतन पिछले कई महीनों से लंबित होने के कारण गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जहां कुछ कर्मचारियों का वेतन बीते दो से तीन माह से रुका हुआ है, वहीं कई कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे उनके सामने गहरा आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा हो गया है।

वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च, किराया, बिजली-पानी के बिल और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के इस दौर में बिना वेतन काम करना अत्यंत पीड़ादायक है।

इस गंभीर समस्या को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अधीक्षक को एक लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए तथा भविष्य में वेतन समय से दिया जाए। साथ ही कर्मचारियों ने यह भी मांग रखी कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए उनके वेतन में वृद्धि की जाए, क्योंकि वर्तमान वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तीन दिन के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मजबूरन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

गौरतलब है कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाते हैं और दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। इसके बावजूद समय पर वेतन न मिलना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्रता से संज्ञान लेकर कर्मचारियों को राहत देता है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *