सीमा सुरक्षा बल में चयनित होकर अनुष्का सिंह ने बढ़ाया टांडा का मान,

Spread the love

बोलीं—भारत माता की रक्षा हेतु बलिदान को भी तैयार

टांडा, अंबेडकर नगर। भारत माता की सीमाओं की रक्षा के लिए हम बेटियाँ भी पूरी तरह तैयार हैं”—इसी राष्ट्रभक्ति की भावना को साकार करते हुए मीरानपुरा, टांडा निवासी सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यकर्ता दिनेश नारायण सिंह की सुपुत्री अनुष्का सिंह ने कठोर शारीरिक परिश्रम और अनुशासित प्रशिक्षण के बल पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जनरल ड्यूटी पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है।


चयन के उपरांत अनुष्का सिंह ने सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र, बैकुंठपुर, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में एक वर्ष का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस दौरान उन्हें कठिन शारीरिक अभ्यासों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों के संचालन एवं सामरिक कौशल का भी गहन प्रशिक्षण दिया गया।


अनुष्का सिंह ने बताया कि उन्हें बचपन से ही परिवार में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के संस्कार मिले। उनके स्वर्गीय बाबा हनुमान सिंह भारत के स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े रहे तथा आजीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे। पिता दिनेश नारायण सिंह शिक्षक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दोनों बड़ी बहनें स्काउट-गाइड से जुड़ी रही हैं और उन्हें महामहिम राज्यपाल के कर-कमलों से राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव मिला है। माता प्रतिभा सिंह ने हर चरण पर उत्साहवर्धन करते हुए तैयारी में हर संभव सहयोग प्रदान किया।


इन्हीं स्नेहिल संस्कारों और मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप अनुष्का सिंह ने बीएससी की पढ़ाई के दौरान एनसीसी में सक्रिय सहभागिता की और ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इसके बाद बी.एन.के.बी. पीजी कॉलेज, अकबरपुर से बीएड प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के उपरांत ही उनका चयन सीमा सुरक्षा बल में हो गया।


प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अनुष्का सिंह ने भावुक स्वर में कहा कि भारत माता की सीमाओं की रक्षा करते समय यदि मुझे अपने प्राणों का भी बलिदान देना पड़े, तो मैं सदैव तैयार हूँ। मैं अपने पूर्वजों की बलिदानी परंपरा को बनाए रखूँगी।
अनुष्का सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा टांडा क्षेत्र गौरवान्वित है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *