शादी का भरोसा देकर किशोरी के साथ किया यौन शोषण……

Spread the love

बालिग होने पर शादी से इंकार, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज…….

अवधी खबर संवाददाता

निगोहां लखनऊ।निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा शादी का भरोसा देकर एक किशोरी के साथ लंबे समय तक गलत व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बालिग होने के बाद जब उसने युवक से शादी की बात कही तो वह मुकर गया और उसे धमकाकर भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


पीड़िता के अनुसार, करीब दो वर्ष पूर्व जब वह नाबालिग थी, तभी गांव के ही एक युवक से उसकी पहचान हुई। बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए। युवक लगातार बालिग होने पर शादी करने की बात कहता रहा, जिस पर पीड़िता ने भरोसा किया।समय बीतने के साथ युवती बालिग हो गई और उसने शादी का दबाव बनाया।

इस पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और धमकी देते हुए उसे भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच युवक ने किसी दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज भी कर ली।घटना से आहत पीड़िता ने निगोहां थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *