कोटवा सोनौरा में के पी बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन विक्रांत तेरिया की टीम बनी चैम्पियन

Spread the love

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 17 से भावी जिला पंचायत सदस्य केपी बाबा के तत्वाधान में कोटवा सोनौरा मैदान पर आयोजित केपी बाबा क्रिकेट टीम प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। सप्ताह भर से चल रही इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।फाइनल मुकाबले में अंबेडकर नगर के कप्तान विक्रांत तेरिया की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहली बाजी अपने नाम की और प्रतियोगिता की प्रथम विजेता बनी।

वही हार्टिनगंज के कप्तान प्रशांत सिंह की टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए दूसरी बाजी जीतकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रथम विजेता विक्रांत तेरिया की टीम को 21000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया जबकि द्वितीय विजेता प्रशांत सिंह हार्टिनगंज की टीम को 15000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश सिंह महामंत्री भाजपा एंव लवकुश दूबे ने की थी।

महामंत्री मुकेश सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और खेल भावना को मजबूत करती है।आयोजक वार्ड नंबर 17 से भावी जिला पंचायत सदस्य केपी बाबा ने सभी खिलाड़ियों आयोजकों एवं क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगी सूरज यादव सहित विवेक सहित ग्रामवा क्षेत्र वासियों का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम के समापन पर खेल प्रेमियों का उत्साह और प्रेम देखने को मिला।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *