साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान, गांव में मचा हड़कंप…….

Spread the love

मोहनलालगंज। लखनऊ,मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जबरौली गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय दयाशंकर पुत्र नन्हे राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया।सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों द्वारा शव को नीचे उतारकर सुरक्षित रखा गया था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं।ग्रामीणों के अनुसार मृतक नशे का आदी था और कोई स्थायी कार्य नहीं करता था। बताया गया कि वह अक्सर इधर-उधर मांगकर अपना जीवन यापन करता था और इसी वजह से मानसिक तनाव में भी रहता था। हालांकि पुलिस आत्महत्या के पीछे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहनलालगंज पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *