पीडीए कांवड़ यात्रा का बसहा चौराहा पर भव्य स्वागत

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या, सोहावल (अवधी खबर) ।
अम्बेडकर नगर के टांडा से निकली समाजवादी पार्टी की पीडीए कांवड़ यात्रा का सोहावल क्षेत्र के बसहा चौराहा पर वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अखिलेश यादव के पुनः मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा और समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।


उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के तानाशाही रवैये से किसान, नौजवान, गरीब, मजलूम, व्यापारी समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। पीडीए कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनहितकारी नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।


कांवड़ यात्रा में शामिल अजय यादव, पंकज निराला और मुकेश कुमार ने बताया कि यह पीडीए कांवड़ यात्रा अम्बेडकर नगर के टांडा से प्रारंभ होकर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक जाएगी।
इस अवसर पर चंचल शर्मा, गुलशन यादव, मुकेश सेन, भानु प्रताप सिंह, राहुल यादव, राजेंद्र सिंह, अमन यादव, प्रदीप कुमार, दिनेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *