चाकू से जानलेवा हमला, FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ,पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
थाना अकबरपुर क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बीते 11 जनवरी की रात मो० कैफ पर धारदार चाकू से कई वार किए गए, खून से लथपथ हालत में वह थाने पहुंचा, एफआईआर भी दर्ज हुई लेकिन इसके बाद कानून जैसे सो गया।


नामजद आरोपी समीर, मो० कैश, मो० कैफ पुत्र मो० हनीफ और उनके अज्ञात साथी आज भी इलाके में खुलेआम घूम रहे हैं। न गिरफ्तारी, न दबिश, न कोई सख्त कार्रवाई। सवाल यह है कि जब हत्या के प्रयास जैसा संगीन अपराध सामने है, तो पुलिस किसके इशारे पर हाथ पर हाथ धरे बैठी है?


पीड़ित का आरोप है कि हमलावर लगातार धमकी दे रहे हैं और ऊपर तक सेटिंग की बातें कर रहे हैं। डर के साए में जी रहा पीड़ित परिवार हर पल किसी अनहोनी की आशंका में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर चाकू से हमला होने के बाद भी आरोपी खुले घूमते रहें, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या मतलब रह जाता है? क्या अपराधियों को किसी राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण का कवच मिला हुआ है?


अब सवाल सिर्फ मो० कैफ का नहीं, बल्कि पूरे जिले की कानून-व्यवस्था का है क्या पुलिस अपराधियों के सामने बेबस हो चुकी है या जानबूझकर आंख मूंदे बैठी है?
वही जब इस संबंध में अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय से टेलिफोनिक वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हो सका।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *