मकर संक्रांति पर बाबा दिगंबर नाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन…..

Spread the love

निगोहा। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर निगोहा गांव स्थित बाबा दिगंबर नाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।खिचड़ी भोज के आयोजन की जिम्मेदारी त्रिवेदी परिवार के अतुल त्रिवेदी ने निभाई। कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं पीसीएफ के चेयरमैन चंद्र भूषण त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

ग्रामीणों ने खिचड़ी भोज आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी संजीव शुक्ला, पूर्व प्रधान नीशू मिश्रा, मनोज शर्मा, सुशील मिश्रा राम विनोद तिवारी, मनोज त्रिवेदी, महेंद्र त्रिवेदी, रिंकू शुक्ला, राहुल शुक्ला, अभिषेक सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    Spread the love

    Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


    Spread the love

    छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *