मकान में जबरदस्ती घुसकर कर लिया कब्जा, शिकायत

Spread the love

अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पियारेपुर गांव में जबरन मकान में घुसकर कब्जा पड़ोसियों के द्वारा एक बार फिर कर लिया गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी राजेश कुमार व मनोज कुमार पुत्रगण स्व. राम लाल अग्रहरि ग्राम व पोस्ट पियारेपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर के स्थायी निवासी है। जिनका मकान खतौनी में बना है मकान के पूरब मुरारी लाल व श्याम बिहारी पुत्रगण झूरू लाल व ईश्वर चन्द्र, हरीचन्द्र पुत्रगण श्याम बिहारी पटीदार है।

जिनकी जमीन बंटवारे में भुक्तभोगी के काफी पीछे है। बीते वर्ष 22 नवम्बर 2024 को उपरोक्त लोग जबरदस्ती उसके घर को कब्ज़ा कर लिए तथा कहने लगे यह हमारा मकान है तुम लोग इसे छोड़कर भाग जाओ अन्यथा पूरे परिवार को जान से मार डालेंगे। पूर्व में विपक्षीगण का जमीनी सम्बंधी विवाद दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसके पूर्व भी भुक्तभोगी द्वारा थाना व पुलिस अधीक्षक को उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था।

जिसमें थाना अहिरौली की पुलिस द्वारा जाकर विपक्षीगण को घर खाली करने का निर्देश दिया गया था तथा कहा गया था जब तक न्यायालय का फैसला न आ जाये तब तक के लिए घर खाली कर दीजिये लेकिन उसके बावजूद भी विपक्षीगण जबरन घर में कब्ज़ा कर लिए है तथा आये दिन गाली व जान से मार डालने की धमकी देते है। जिससे भुक्तभोगी काफी डरे व सहमे हैं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *