सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में कालाबाजारी का मामला दर्ज, 100 कुंतल से अधिक अनाज की हेराफेरी का आरोप……

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

नगराम, लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से जुड़े अनाज की कालाबाजारी का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर थाना नगराम में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान नगर पंचायत नगराम, बीट संख्या-02, से शिकायत कर्ता सूर्यनाथ पुत्र श्रीधर, निवासी ग्राम भरथीपुर, पोस्ट मसीदा, जिला जौनपुर वर्तमान में आपूर्ति निरीक्षक, ब्लॉक मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर में आरोप लगाया गया है। कि स्वर्गीय अनुपम कुमार श्रीवास्तव की वैध उत्तराधिकारी ममता श्रीवास्तव द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालन के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई।तहरीर के अनुसार दुकान से कुल 50.557 कुंतल चावल एवं 52.993 कुंतल गेहूं की कालाबाजारी किए जाने का आरोप है।

सरकारी वितरण के लिए निर्धारित अनाज को लाभार्थियों में वितरित न कर खुले बाजार में बेचने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, हालांकि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विवेचना का जिम्मा वरिष्ठ उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह को सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नगराम पुलिस के अनुसार नकल चिक व नकल रपट विवेचक को उपलब्ध करा दी गई है तथा अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और आमजन सरकारी राशन प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *